शर्मनाक: इलाज के बदले परिजनों से धुलवाई एंबुलेंस! मानवता को शर्मसार करने वाली घटना।
मध्य प्रदेश के जिला अस्पताल कटनी से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर किसी का भी कलेजा कांप जाए। एक ओर अस्पताल में लाया गया घायल मरीज दर्द से तड़प रहा था, वहीं दूसरी ओर अस्पताल के जिम्मेदार कर्मचारियों ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दीं।
इलाज शुरू करने के बजाय, कर्मचारियों ने मरीज के बेबस परिजनों के हाथ में बाल्टी और कपड़ा थमा दिया और उनसे 108 एंबुलेंस की सफाई करवाई। मरीज की जान बचाने की मजबूरी में परिजनों को यह काम करना पड़ा।
#KatniNews #MPNews #HumanityShamed #ViralVideo #HospitalNegligence #Ambulance #MadhyaPradesh #HealthSystem #BreakingNews #KatniDistrictHospital